Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

टोक्यो में लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर, प्लेन में सवार 379 यात्री सुरक्षित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तटरक्षक विमान के साथ संभावित टक्कर के बाद टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस का एक जेट आग की लपटों में घिर गया।

02 Jan 2024

टोक्यो में लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर, प्लेन में सवार 379 यात्री सुरक्षित

टोक्यो। जापान के हानेडा हवाई अड्डे पर तटरक्षक विमान से सीधी टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस के एक जेट में भीषण आग लग गई। एयरलाइन ने कहा कि सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन टक्कर के बाद जापान तटरक्षक विमान में सवार पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तटरक्षक विमान के साथ संभावित टक्कर के बाद टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस का एक जेट आग की लपटों में घिर गया।

जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके के मुताबिक विमान के लैंडिंग के बाद तटरक्षक विमान से टकराने की वजह से आग लगने की घटना सामने आई है। टक्कर के बाद जापान तटरक्षक विमान में सवार पांच लोग लापता हैं। इस विमान में 379 यात्री सवार थे, जिन्हें आनन-फानन में यात्रियों को बाहर निकाला गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनट में वो विमान के पिछले हिस्से को अपनी चपेट में लिया।

जापान एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के बाद रनवे से टैक्सीवे पर आ चुका था, लेकिन आग की वजह से पूरा विमान जल गया है। घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें आग विमान के भीतर तक फैली नजर आ रही है। यह विमान जापान के ही शिन चिटोस एयरपोर्ट से उड़ान भरकर हानेडा पहुंचा था। आग लगने के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। घटना के बाद जापान एयरलाइंस और एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News