फूलबाड़ी-1 नंबर ग्राम पंचायत के कामरंगागुड़ी इलाके में मंगलवार को गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई
फूलबाड़ी-1 नंबर ग्राम पंचायत के कामरंगागुड़ी इलाके में मंगलवार को गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार, कामरंगागुड़ी निवासी उदय पासवान की पत्नी किचन में चाय बना रही थी। तभी अचनाक सिलेंडर में आग लग गई। जो देखते ही देखते फैल गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इसकी सूचना एनजेपी थाने की पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर पुलिस और दमकल की एक इंजन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।