Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

प्लांट में रखे गैस सिलेंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव, स्थानीय को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एसएसपी देहरादून स्वयं मौके पर जाकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

09 Jan 2024

प्लांट में रखे गैस सिलेंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव, स्थानीय को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

देहरादून। राजधानी के उपनगर प्रेमनगर क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक प्लांट में रखे गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के कर्मियों की टीम ने सूचना मिलते ही तत्काल बचाव अभियान चलाया। प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एसएसपी देहरादून स्वयं मौके पर जाकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

मंगलवार भोर में थाना प्रेम नगर को सूचना मिली कि झाझरा क्षेत्र में स्थित एक प्लॉट में रखे गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल और पुलिस स्टेशन देहरादून से फायर कर्मियों की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को सूचित करते हुए मौके पर बुलाया गया।

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह स्वयं मौके पर पहुंचते हुए का बचाव कार्यों का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रेस्क्यू टीमों की ओर से मौके पर राहत व बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौके से गैस सिलैंडरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उक्त खाली प्लॉट में गैस सिलेंडरों को किन कारणों से रखा गया था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News