Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूपी-दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने वाला है और दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

14 Jan 2024

यूपी-दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड से पूरा उत्तर भारत ठिठुर  रहा है। अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत में सुबह के समय घने से घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान शीतलहर से गंभीर शीतलहर की संभावना जताई गई है। उसके बाद इससे राहत मिलेगी। उत्तर भारत में दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने वाला है और दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि साउथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में यह 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हो रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में शीतलहर जारी रही।

पश्चिमी हिमालयी इलाकों में 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 16 और 17 जनवरी, उत्तराखंड में 17 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होने वाली है। इसके अलावा, बिहार, झाखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नॉर्थईस्ट इंडिया में 16-18 जनवरी के दौरान हल्की बारिश होने जा रही है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 17 जनवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News