Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे ने दिल्ली में रेल और विमान मार्ग पर डाली बाधा

एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने मंगलवार सुबह बताया कि आज घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

16 Jan 2024

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे ने दिल्ली में रेल और विमान मार्ग पर डाली बाधा

नई दिल्ली। इस समय समूचा उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के जिलों में भी तेज गलन ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। कोहरे ने कई दिन से रेल और विमान यात्रियों के नाक में दम कर दिया है।

एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने मंगलवार सुबह बताया कि आज घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई। विभाग के अनुसार आज सुबह 5:30 बजे दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 4.8 और पालम में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच कर्तव्य पथ पर घने कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि उत्तर भारत को चार-पांच दिन और कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। पालम हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजे 100 मीटर और सफदरजंग हवाई अड्डे पर 7:30 बजे 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। इस बीच दिल्ली हवाईअड्डे ने विमान यात्रियों को सलाह जारी की है। इसमें यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

इससे पहले कल सोमवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर कुल पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया। 30 उड़ानों में देरी हुई और 17 को रद्द कर दिया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इस कारण 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश गिरने के साथ बर्फबारी हो सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News