Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आखिरी वक्त में ममता का दिल्ली दौरा रद्द, बजट को तैयार करने में देंगी समय

ममता ने कहा कि राज्य के बजट की वजह से उनका दौरा रद्द किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को एक देश, एक वोट पर होने वाली बैठक में उनकी जगह दो सांसद सुदीप बनर्जी और कल्याण बनर्जी तृणमूल की ओर से मौजूद रहेंगे।

05 Feb 2024

आखिरी वक्त में ममता का दिल्ली दौरा रद्द, बजट को तैयार करने में देंगी समय

कोलकाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिरी वक्त में अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया। उन्हें सोमवार दोपहर को निकलना था। लेकिन राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने नवान्न में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि उन्होंने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है।

ममता ने कहा कि राज्य के बजट की वजह से उनका दौरा रद्द किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को एक देश, एक वोट पर होने वाली बैठक में उनकी जगह दो सांसद सुदीप बनर्जी और कल्याण बनर्जी तृणमूल की ओर से मौजूद रहेंगे। राज्य का बजट अगले गुरुवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, इसीलिए उन्हें अंतिम समय में यह दौरा रद्द करना पड़ा। दरअसल, मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से बजट को लेकर व्यस्त हैं. केंद्रीय वंचना के खिलाफ पिछले शुक्रवार और शनिवार को रेड रोड पर ममता का धरना हुआ था। मंच के पीछे मुख्यमंत्री का अस्थायी कार्यालय बनाया गया था।देखा गया कि ममता कुछ घंटों बाद उस ऑफिस जा रही थीं। मुख्यमंत्री ने खुद कहा कि वह बजट से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।इसके बाद वह उसपर हस्ताक्षर कर रही थी। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा थी। तृणमूल में कई लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कह सके। दूसरी ओर, वामपंथी, कांग्रेस नेता कहने लगे कि ममता को समझने के लिए दिल्ली जाना होगा। प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं को आशंका थी कि ममता दिल्ली जाकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि अंत में ममता ने दौरा रद्द कर दिया।

एक देश, एक वोट के मुद्दे पर ममता पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, एक देश, एक वोट का मतलब है देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का सिकुडऩा है। जो वास्तव में संपूर्ण संविधान में परिवर्तन है। इससे पहले तृणमूल के सर्वोच्च नेता ने समिति के अध्यक्ष और देश के पूर्व राष्ट्रपति को पत्र लिखा था। ममता चाहती थीं, वे खुद जाकर विरोध जताएंगी।उन्होंने कहा, लेकिन फिलहाल राज्य के बजट का दबाव बाधा बन गया है। नतीजतन, ममता के दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में बनी उत्सुकता फिलहाल खत्म हो गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News