Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शाहजहां शेख को बचा रही है ममता सरकार : भाजपा

चटर्जी ने कहा कि पीड़ित महिलाओं की एफआईआर तक नहीं लिखी जा रही है। उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

19 Feb 2024

शाहजहां शेख को बचा रही है ममता सरकार : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार बलात्कार के आरोपित शाहजहां शेख को बचा रही है। पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी के लोग सिर्फ 30 फीसदी वोट पाने के लिए खोज-खोज कर हिन्दू महिलाओं को उठाते थे और उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करते थे। संदेशखाली में जो हुआ, वह किसी से छिपा नहीं है। भाजपा के प्रतिनिधियों को वहां जाने से रोका जा रहा है।

चटर्जी ने आरोप लगाया है कि संदेशखाली में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शेख को ममता सरकार अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी दिखाती है कि वह किस तरह से अपराधियों के साथ खड़ी हैं।

चटर्जी ने कहा कि पीड़ित महिलाओं की एफआईआर तक नहीं लिखी जा रही है। उन्हें धमकियां मिल रही हैं। शेख और उनके लोग महिलाओं पर अत्याचार कर रहे थे और रात को फोन कर उन्हें बुलाते थे। महिलाओं के मना करने पर उन्हें उनके बच्चों और पति को मारने की धमकी दी जाती थी। कोलकाता से 35 किमी दूर संदेशखाली में शेख शाहजहां और उसके माफिया दोस्त माफियाराज चलाते हैं। वहां के लोग बहुत समय से उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की कुछ हिन्दू महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर बलात्कार व जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। उसके बाद विपक्षी दलों ने महिलाओं के समर्थन में आवाज उठाई और शेख को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News