Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री योगी ने 1782 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे प्रसन्नता है कि मिशन रोजगार के तहत प्रदेश के युवाओं को अलग-अलग विभागों में सेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

25 Feb 2024

मुख्यमंत्री योगी ने 1782 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप्र लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और विद्युत सेवा आयोग के लिए 1782 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे प्रसन्नता है कि मिशन रोजगार के तहत प्रदेश के युवाओं को अलग-अलग विभागों में सेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। युवा प्रतिभाओं को और उनके परिजनों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं को सुचिता एवं पारदर्शिता से नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले सात सालों में छह लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी गई है। प्रदेश में नौकरी एवं रोजगार की नई संभावनाओं के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था हम सबके सामने है। पहले यहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में 10 लाख करोड़ से अधिक निवेश की परियोजनाओं का धरातल पर उतारा गया है। इससे लगभग 34 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। आज उप्र में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने नवचयनित युवाओं से पूरी निष्ठा के साथ सरकारी सेवा के दौरान कार्य करने की सीख दी।

इस मौके पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, आयुश मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश खटिक, रामकेश निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News