विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस इस घटना के मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है
कोलकाता। सोशल मीडिया पर नौकरी का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीनतीन आरोपियों को विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस ने को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजारहाट इलाके के निवासी राजीव गोस्वामी ने बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से एक नौकरी का एसएमएस मिला और उन्हें एक सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़ा गया। वहां उनसे विभिन्न प्रीपेड कार्य करने के लिए कहा जाता है, जिससे उन्हें कमाई का भी वादा किया जाता है। उन्होंने उस प्रीपेड टास्क को करते हुए 16 लाख का भुगतान किया। इसके बाद जब उन्होंने पैसे मांगे तो जालसाजों ने बातचीत बंद कर दी।
घटना की जांच शुरू करने पर पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता का पैसा कई लोगों के खाते में पहुंचा है। इसके बाद पुलिस ने कल नोआपाड़ा और जगद्दल में छापेमारी कर कौशिक बोस, संतोष कुमार साव और चंदन कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को विधाननगर कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस इस घटना के मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।