Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूपी वारियर्स पर मिली जीत के बाद शैफाली वर्मा ने कहा- दिल्ली कैपिटल्स की संस्कृति अद्भुत

मैरिज़ेन कप्प (5 रन देकर 3 विकेट) और राधा यादव (20 रन देक 4 विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 20 ओवरों में 119/9 पर रोक दिया।

27 Feb 2024

यूपी वारियर्स पर मिली जीत के बाद शैफाली वर्मा ने कहा- दिल्ली कैपिटल्स की संस्कृति अद्भुत

बेंगलुरु। जेएसडब्ल्यू और जीएमआर की सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने सोमवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के अपने दूसरे मैच में यूपी वारियर्स पर नौ विकेट से जोरदार जीत दर्ज की।

मैरिज़ेन कप्प (5 रन देकर 3 विकेट) और राधा यादव (20 रन देक 4 विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 20 ओवरों में 119/9 पर रोक दिया। इसके बाद शैफाली वर्मा (43 गेंदों में नाबाद 64) और कप्तान मेग लैनिंग (43 गेंदों में 51) ने पहले विकेट के लिए 119 रन की उल्लेखनीय साझेदारी कर दिल्ली को आसानी से 9 विकेट से जीत दिला दी।

मैच के बाद वर्मा ने कहा, "डीसी की संस्कृति अद्भुत है। टीम के साथ रहना और मेग के साथ ओपनिंग करना बहुत मजेदार है। वह हर गेंद के बाद मुझसे बात करती हैं, पूरी पारी के दौरान मेरे शॉट चयन में मेरा मार्गदर्शन करती हैं और इससे मुझे बहुत मदद मिल रही है।"

मैच में बेहतरीन गेंदबाज करने वाली कप्प, जिन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, ने कहा, "यह गेंदबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट था, लेकिन मुझे लगता है कि अच्छे शॉट्स और गेंदबाजी का भी महत्व था।"

उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए टीम की अच्छी जीत है। मुझे लगा कि मुंबई के खिलाफ करीबी मैच के बाद हमें इसकी जरूरत थी, इसलिए टीम की जीत में योगदान देना अच्छा था।"

दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुरुवार, 29 फरवरी 2024 को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में डब्ल्यूपीए 2024 के अपने तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News