Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल गांधी की नहीं, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर देश की जनता का भरोसा: सुशील मोदी

सुशील मोदी ने शुक्रवार को गयान जारी कर कहा कि बिहार में कांग्रेस न अपने विधायकों को एकजुट रख पा रही है, न उनका भविष्य सुरक्षित है।

08 Mar 2024

राहुल गांधी की नहीं, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर देश की जनता का भरोसा: सुशील मोदी

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब 1 रुपये भेजती थी, तब मात्र 15 पैसे जनता तक पहुंचते थे। आज एनडीए सरकार किसानों-गरीबों के खाते में सीधे पैसे भेजती है। देश राहुल गांधी की नहीं, पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है।

सुशील मोदी ने शुक्रवार को गयान जारी कर कहा कि बिहार में कांग्रेस न अपने विधायकों को एकजुट रख पा रही है, न उनका भविष्य सुरक्षित है। जो राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश की किसी सीट से कांग्रेस के जीतने की गारंटी नहीं दे सकते, वे किसानों को फसल खरीदने और 30 लाख युवाओं को नौकरी देने की गारंटी कैसे दे सकते हैं?

उन्होंने कहा कि पिछले साल नवम्बर-दिसम्बर में तीन हिंदी भाषी राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता राहुल गाँधी की गारंटी को खारिज कर चुकी है। जातीय जनगणना कराने का मुद्दा फेल हो गया। मोदी ने कहा कि अमेठी की जनता ने राहुल गाँधी को नकार दिया, इसलिए उन्होंने जमानत जब्त होने के डर से फिर केरल के मुस्लिम-बहुल वायनाड संसदीय क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने का फैसला किया। वहाँ भाकपा पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर गठबंधन तोड़ चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखायी। उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनने का सुरक्षित रास्ता चुन लिया। हारने के डर से सहमी कांग्रेस की किसी भी गारंटी पर जनता को भरोसा नहीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News