Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजनाथ सिंह का शनिवार से दो दिवसीय लखनऊ दौरा, एयरपोर्ट टर्मिनल 3 के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल

रक्षा मंत्री अगले दिन 10 मार्च को प्रातः 11:20 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल 3 के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे। उद्घाटन समारोह के उपरांत अपराह्न 1:00 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे और विश्वविद्यालय खेल परिसर में आयोजित लखनऊ कौशल महोत्सव "रोजगार मेला" में सम्मिलित होंगे।

08 Mar 2024

राजनाथ सिंह का  शनिवार से दो दिवसीय लखनऊ दौरा, एयरपोर्ट टर्मिनल 3 के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल

लखनऊ। लखनऊ से सांसद व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 09 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शनिवार शाम 05:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन होगा। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।

रक्षा मंत्री अगले दिन 10 मार्च को प्रातः 11:20 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल 3 के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे। उद्घाटन समारोह के उपरांत अपराह्न 1:00 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे और विश्वविद्यालय खेल परिसर में आयोजित लखनऊ कौशल महोत्सव "रोजगार मेला" में सम्मिलित होंगे।

इसके बाद अपराह्न 3:00 बजे अटल कन्वेंशन सेंटर चौक में लखनऊ कायस्थ परिवार द्वारा आयोजित "अभिनंदन समारोह" में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत रक्षामंत्री एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 04:20 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
 
Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories

Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!

play store download
app store download
app img

Breaking News