Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डीजी को हटाये जाने पर बोली तृणमूल : अपने हितों के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही भाजपा

इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न केंद्रीय संस्थाओं का इस्तेमाल भाजपा अपने हितों के लिए कर रही है। इस मामले में भी इसकी झलक देखने को मिली है।

18 Mar 2024

डीजी को हटाये जाने पर बोली तृणमूल : अपने हितों के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही भाजपा

कोलकाता। चुनाव आयोग ने राज्य पुलिस के कार्यकारी महानिदेशक राजीव कुमार को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग के इस फैसले पर तृणमूल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने इसे भाजपा के इशारे पर लिया गया फैसला बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा अपने हक में चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने सोमवार को तृणमूल भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न केंद्रीय संस्थाओं का इस्तेमाल भाजपा अपने हितों के लिए कर रही है। इस मामले में भी इसकी झलक देखने को मिली है।

कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर कब्ज़ा करना चाहती है। उन्होंने पहले ही एजेंसियों पर कब्ज़ा कर लिया है। भाजपा न्यायपालिका के शीर्ष प्रतिनिधि को हटाने और चुनाव आयोग में अपने लोगों को स्थापित करने में कामयाब रही है। वे अपने एजेंडे के मुताबिक काम कर रहे हैं। मतदान की घोषणा के बाद डीजी को हटाया जाना, राष्ट्रीय चुनाव आयोग का पहला कदम है। दरअसल, भाजपा ने ऐसे संगठनों पर कब्ज़ा कर उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह इस फैसले में भी झलकता है।

उल्लेखनीय है कि राजीव कुमार को तीन महीने पहले डीजी पद की जिम्मेदारी दी गई थी। कुछ दिन पहले वह संदेशखाली भी गये थे। सोमवार को राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका को पत्र लिखकर राजीव कुमार को डीजी पद से तुरंत हटाने को कहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News