वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मैच के दिन बैंड स्टैंड और ऑकलैंड रोड के बस स्टैंड को किरण शंकर रॉय रोड और एस्प्लेनेड रो ईस्ट, सेंट्रल बस टर्मिनल पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा
कोलकाता। आईपीएल मैच की शुरुआत होने जा रही है। इसी के मद्देनजर 23 मार्च को यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सभी प्रकार के मालवाहनो की आवाजाही 23 मार्च को 4 बजे से दूसरे दिन 1 बजे तक ईडन गार्डन और मैदान क्षेत्र में अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। मालवाहन की आवाजाही विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, उसके आसपास यानी डीएल खान रोड से कैथेड्रल रोड, हॉस्पिटल रोड, क्वींसवे, कैसुरिना एवेन्यू और लवर्स लेन के बीच एजेसी बोस रोड के हिस्से में प्रतिबंधित रहेगी।
खशुदीराम बोस रोड (ऑकलैंड रोड), नॉर्थ ब्रुक एवेन्यू और गोस्था पाल सारणी (किंग्सवे) पर भी वाहनों की रोक 4 बजे से दूसरे दिन 1 बजे तक या भीड़ छंटने तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। जब भी ड्यूटी पर ट्रैफिक पुलिस आवश्यक समझे हाई कोर्ट की तरफ जाने वाली वाहनों को ऑकलैंड रोड और नॉर्थ ब्रुक एवेन्यू के बजाय एस्प्लेनेड रो वेस्ट से जाने की अनुमति दी जा सकती है।
ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा आवश्यक समझे जाने पर वाहनों की पार्किंग गोस्था पाल सारणी (किंग्सवे), खशुदीराम बोस रोड (ऑकलैंड रोड), गवर्नमेंट प्लेस ईस्ट, रानी रशमोनी एवेन्यू, ओल्ड कोर्ट हाउस स्ट्रीट, इंदिरा गांधी सरणी रेड रोड, गुरु नानक सारणी (मेयो रोड) और डफ़रिन रोड पर निषिद्ध की जाएगी। बीबीडी बाग क्षेत्र के लिए दक्षिण कोलकाता से, उत्तर और पूर्व कोलकाता से आने वाली बसों और मिनी बसों को डॉईवट किया जाएगा।
ईडन गार्डन में और उसके आसपास में टैक्सियों, निजी बसों आदि के लिए कोई पार्किंग स्थान उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। मैच के दिन बैंड स्टैंड और ऑकलैंड रोड के बस स्टैंड को किरण शंकर रॉय रोड और एस्प्लेनेड रो ईस्ट, सेंट्रल बस टर्मिनल पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा उस दिन जनता के हित में आवश्यक समझे जाने पर वाहनों के यातायात को किसी भी मुख्य और फीडर सड़कों से डायवर्ट किया जा सकता है।