Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की वापसी पर खुशी जताई

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची है। टीम अपने पहले मैच में 23 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

21 Mar 2024

स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की वापसी पर खुशी जताई

चंडीगढ़। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत की वापसी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि ऋषभ पंत के वापस आने से खेल को लेकर गंभीर बातचीत के साथ-साथ हंसी-मजाक भी शुरू हो गया है। मैं इस सीजन में उसके साथ और अधिक आनंद लेने की उम्मीद कर रहा हूं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची है। टीम अपने पहले मैच में 23 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। मैच से पहले ऋषभ पंत की पेशेवर क्रिकेट में वापसी पर स्टार ऑलराउंडर ने कहा कि मुझे यकीन है कि हर किसी ने कहा होगा कि टीम में उसका वापस आना बहुत अच्छा है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मैंने उसे बहुत याद किया, पिछले साल मैदान के अंदर और बाहर हमारी हंसी-मजाक को मिस किया।

30 वर्षीय खिलाड़ी पटेल ने आईपीएल 2024 में टीम के दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक नया सीजन है। हम नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। मुख्य रूप से कोचों के साथ बातचीत, योजनाओं के क्रियान्वयन और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टूर्नामेंट में चीजों को कैसे सरल रखा जाए।

ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखेंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज 14 महीने के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। साल 2022 के अंत में ऋषभ पंत एक भयावह कार हादसे का शिकार होकर गंभीर चोटों के चलते लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News