Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अपने कर्मों की वजह से केजरीवाल की हुई गिरफ्तारी : अन्ना हजारे

अन्ना हजारे इन दिनों अहमद नगर (महाराष्ट्र) में हैं। उन्होंने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी अपने कर्मों की वजह हुई है।

22 Mar 2024

अपने कर्मों की वजह से केजरीवाल की हुई गिरफ्तारी : अन्ना हजारे

नई दिल्ली , 22 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार की सुबह तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अन्ना हजारे इन दिनों अहमद नगर (महाराष्ट्र) में हैं। उन्होंने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी अपने कर्मों की वजह हुई है।

प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का कहना है, "मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि अरविंद केजरीवाल, जो मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, अब शराब नीतियां बना रहे हैं। अपने ही कर्मों की वजह से उनकी गिरफ्तारी इसलिए हुई है।"

उल्लेखनीय है कि अन्ना हजारे एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, सरकारी पारदर्शिता बढ़ाने और सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार की जांच करने और दंडित करने के लिए आंदोलनों का नेतृत्व किया। जमीनी स्तर के आंदोलनों को संगठित करने और प्रोत्साहित करने के अलावा अन्ना हजारे ने अपने उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए अक्सर भूख हड़तालें कीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News