Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

धार की ऐतिहासिक भोजशाला का एएसआई सर्वे दूसरे दिन भी जारी, पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

एएसआई के वकील हिमांशु जोशी, हिंदू पक्ष की ओर से आशीष गोयल और गोपाल शर्मा और कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी के समद खान भी सर्वे टीम के साथ भोजशाला में मौजूद हैं। भोजशाला में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

23 Mar 2024

धार की ऐतिहासिक भोजशाला का एएसआई सर्वे दूसरे दिन भी जारी, पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

धार। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर धार जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक भोजशाला का ज्ञानवापी की तरह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई सर्वे) दूसरे दिन शनिवार को भी जारी है। एएसआई के दिल्ली और भोपाल के अधिकारियों की टीम सर्वे कर रही है। एएसआई के वकील हिमांशु जोशी, हिंदू पक्ष की ओर से आशीष गोयल और गोपाल शर्मा और कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी के समद खान भी सर्वे टीम के साथ भोजशाला में मौजूद हैं। भोजशाला में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

शनिवार सुबह एएसआई टीम सर्वे करने के लिए भोजशाला पहुंची और साइंटिफिक तरीके से जांच शुरू की। परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भोजशाला में एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार, सीएसपी, तीन डीएसपी, आठ थाना प्रभारी सहित 175 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा शहर की ऊंची बिल्डिंगों पर भी पुलिस की तैनात की गई है। साथ ही 60 कैमरों की मदद से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। परिसर में खुदाई करने वाले मजदूरों को भी जांच के बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान मोबाइल और अन्य गैजेट वस्तु बाहर ही जमा करवाए गए।

खास बात यह है कि भोजशाला में सर्वे को लेकर पुलिस ने एक विशेष मॉनीटरिंग टीम बनाई है, जो केवल सोशल मीडिया पर ही अपनी नजर बनाए हुए हैं। भोजशाला से संबंधित अगर कोई भी भड़काऊ मैसेज आता है, पुलिस संबंधित के खिलाफ तुरंत एक्शन लेकर कार्रवाई करेगी।

शनिवार को भोजशाला पहुंचे मुस्लिम पक्षकार और मौलाना कमालउद्दीन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अब्दुल समद ने कहा कि शुक्रवार को तबीयत खराब होने की वजह से वह सर्वे के दौरान नहीं शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि पहले भी सर्वे हो चुका है और अब दोबारा सर्वे की जरूरत नहीं है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News