Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आग में झुलसने से चार बच्चों के बाद एम्स में भर्ती मां की भी मौत

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में किराए पर रहने वाले जॉनी के घर में शुक्रवार की देर रात मोबाइल चार्जर से शॉर्ट सर्किट के कारण गद्दे में आग लग गई थी।

26 Mar 2024

आग में झुलसने से चार बच्चों के बाद एम्स में भर्ती मां की भी मौत

मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में आग में झुलसने से चार बच्चों की मौत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती मां बबीता ने भी दम तोड़ दिया। जबकि बच्चों के पिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में किराए पर रहने वाले जॉनी के घर में शुक्रवार की देर रात मोबाइल चार्जर से शॉर्ट सर्किट के कारण गद्दे में आग लग गई थी। आग की चपेट में चार बच्चे बुरी तरह से झुलस गए थे। दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चों ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बच्चों को बचाने के चक्कर में जॉनी और उसकी पत्नी बबीता भी बुरी तरह से झुलस गए थे। जॉनी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है तो बबीता की गंभीर हालत के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। सोमवार की देर रात दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान बबीता की भी मौत हो गई है। इससे परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि मेडिकल कॉलेज में भर्ती जॉनी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

जॉनी का परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर जनपद के सिखेड़ा गांव का निवासी था। मजदूरी करने के लिए जॉनी परिवार के साथ मेरठ आकर रहने लगा था। एक परिवार के पांच लोगों की मौत से पड़ोसी भी सदमे में हैं। जब मेडिकल में भर्ती जॉनी को अपनी पत्नी की मौत का पता चला तो वह बार-बार कह रहा है कि जब उसका पूरा परिवार ही चला गया वह भी जीकर क्या करेगा। घर में अब कोई दीपक जलाने वाला भी नहीं है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News