Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

तापसी के बाद अदिति राव हैदरी ने भी कर ली गुपचुप शादी

शादी के लिए तमिलनाडु से पुजारियों को आमंत्रित किया गया था। अदिति और सिद्धार्थ दोनों ने अपनी परंपराओं और संस्कृति को बनाए रखने के लिए पारंपरिक तरीके से शादी करने का फैसला किया। अदिति और सिद्धार्थ दोनों के परिवार शादी में मौजूद थे और खुश थे।

27 Mar 2024

तापसी के बाद अदिति राव हैदरी ने भी कर ली गुपचुप शादी

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कुछ दिन पहले ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी की है। अब तापसी के बाद अदिति राव हैदरी अपने बॉयफ्रेंड और मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। यह जोड़ा आज 27 मार्च को तेलंगाना के श्रीरंगम रंगनाथम स्वामी मंदिर में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गया। दोनों ने कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की।

शादी के लिए तमिलनाडु से पुजारियों को आमंत्रित किया गया था। अदिति और सिद्धार्थ दोनों ने अपनी परंपराओं और संस्कृति को बनाए रखने के लिए पारंपरिक तरीके से शादी करने का फैसला किया। अदिति और सिद्धार्थ दोनों के परिवार शादी में मौजूद थे और खुश थे।

अदिति और सिद्धार्थ के बीच 2021 में तेलुगु फिल्म ‘समुद्रम’ के सेट पर अच्छी दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को गुप्त रखा लेकिन बाद में उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते का खुलासा किया। अदिति की यह दूसरी शादी है और उनकी पहली शादी सत्यदीप मिश्रा से हुई थी। अदिति-सिद्धार्थ ने अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उनके फैंस उनकी शादी की तस्वीरों के लिए उत्सुक हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News