Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

जलपाईगुड़ी में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही चार की मौत, सैकड़ों घर तबाह

मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका जताई गई है। जलपाईगुड़ी फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी युवक को बचाने के लिए पहुंची, लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी। 

31 Mar 2024

 जलपाईगुड़ी में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही चार की मौत, सैकड़ों घर तबाह

जलपाईगुड़ी। तेज रफ्तार से चली आंधी और पानी के चलते जलपाईगुड़ी जिले में काफी तबाही मची है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के चलते पेड़ों के उखडऩे से खबर लिखे जाने तक चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। आंधी में टिन से बने सैकड़ों घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गए हैं।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों का नाम दीजेंद्र नारायण सरकार (52) है, जो सेनपाड़ा के कालीताला रोड के निवासी हैं। वहीं एक अन्य मृत महिला का नाम अनिमा राय (49) है, जो जलपाईगुड़ी के गौशाला मोड़ इलाके की निवासी है। एक अन्य व्यक्ति योगेन राय पुटीमारी मैनागुड़ी के निवासी हैं। इधर जलपाईगुड़ी जिला स्कूल के पीछे सुकांत नगर इलाके में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका जताई गई है। जलपाईगुड़ी फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी युवक को बचाने के लिए पहुंची, लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी। 

वहीं आंधी व तूफान के चलते कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ममता घटनास्थल पहुंची

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे प्राकृतिक आपदा बताते हुए दु:ख जताया और रविवार रात बागडोगरा एयरपोर्ट से जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो गयी। वहां वे अस्पताल पहुंचकर चिकित्साधीन लोगों का हालचाल जाना। घटनास्थल पर पहुंचने से कुछ देर पहले एक्स पर पोस्ट किया, यह जानकर दुख हुआ कि आज दोपहर अचानक भारी बारिश हुई। तूफानी हवाओं ने जलपाईगुड़ी-मैनागुड़ी के कुछ इलाकों में आपदाएं ला दीं। मानव जीवन की हानि पहुंची, लोगों को चोटें आईं, घरों को नुकसान पहुंचा, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। ममता बनर्जी ने बताया कि जिला और ब्लॉक प्रशासन, पुलिस, डीएमजी और क्यूआरटी टीमें आपदा प्रबंधन कार्यों में जुटी हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन मौतों के मामले में परिजनों और घायलों को मुआवजा मुहैया कराएगा। यह नियमों के तहत और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए होगा। पश्चिम बंगाल के अलावा असम में भी भारी बारिश से नुकसान पहुंचा है। जोरहाट समेत कई हिस्सों में रविवार को बारिश और ओलावृष्टि हुए। इसके कारण घरों, इमारतों को नुकसान हुआ।

 न्यूज एजेंसी ने प्रभावित इलाकों का वीडियो फुटेज जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि पेड़ गिरे हुए हैं। मकानों को भी क्षति पहुंची है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News