Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोस्ट गार्ड ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर 27 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया

भारतीय तटरक्षक जहाज अमोघ ने गुरुवार की रात लगभग 11.30 बजे गश्त के दौरान एक बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नाव (बीएफबी) सागर II को भारतीय जल क्षेत्र में बहते हुए देखा।

05 Apr 2024

कोस्ट गार्ड ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर 27 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया

नई दिल्ली। भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पर भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने समुद्र में अपनी मछली पकड़ने वाली नाव पर फंसे 27 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाकर बांग्लादेश को सौंप दिया है। जांच के दौरान पता चला कि नाव का स्टीयरिंग गियर पिछले दो दिनों से खराब था और तभी से नाव भारतीय जल सीमा में बह रही थी।

भारतीय तटरक्षक जहाज अमोघ ने गुरुवार की रात लगभग 11.30 बजे गश्त के दौरान एक बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नाव (बीएफबी) सागर II को भारतीय जल क्षेत्र में बहते हुए देखा। इस पर आईसीजी जहाज ने जांच के लिए बोर्डिंग टीम उतारी। नाव में 27 चालक दल और मछुआरे सवार थे। भारतीय तटरक्षक की तकनीकी टीम ने खराबी की पहचान करके उसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन नाव का पतवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, इसलिए समुद्र में इसकी मरम्मत नहीं की जा सकी।

इसके बाद संकटग्रस्त नाव को भारत-बांग्लादेश आईएमबीएल में खींचकर लाने और अन्य बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नाव या बांग्लादेश तट रक्षक जहाज को सौंपने का फैसला लिया गया। इस बीच, कोलकाता स्थित भारतीय तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय ने बांग्लादेश तटरक्षक बल के साथ संचार स्थापित करके उन्हें जानकारी दी। बांग्लादेश ने अपने तट रक्षक जहाज कमरुज्जमां को बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नाव को खींचने के लिए तैनात किया गया था। इस पर बीसीजी जहाज कमरुज्जमां 4 अप्रैल को लगभग 06.45 बजे आईएमबीएल के पास पहुंचा। आईसीजीएस अमोघ ने 27 बांग्लादेशी मछुआरों को उनकी नाव के साथ बीसीजी जहाज कमरुज्जमां को सौंप दिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News