Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ईद पर महानगर में सुबह 4 से 12 बजे तक मालवाहक वाहनों की नोएंट्री

गुरुवार को आवश्यक समझे जाने पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा किसी भी मुख्य या फीडर सड़कों से वाहनों के यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है

08 Apr 2024

ईद पर महानगर में सुबह 4 से 12 बजे तक मालवाहक वाहनों की नोएंट्री

कोलकाता। ईद उल फितर के मद्देनजर कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी की गई है। ईद के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे जिसके लिए वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा। चांद को देखते हुए ईद बुधवार या गुरुवार को मनाएगी जाएगी। सभी प्रकार के मालवाहनों के अलावा एलपीजी, दूध, फल, फूल, सब्जियों, दवाइयों जैसे वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों  की आवाजाही 11 तारीख को सुबह 4 बजे से 12 बजे तक अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। कोलकाता डॉक सिस्टम की ओर जाने वाली मालवाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 रेड रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरे तरीके से नमाज़ पढ़े जाने के एक दिन पहले रात 12 बजे से अगले दिन 12 बजे तक बंद रहेगी।  ट्राम कारों सहित सभी प्रकार के वाहनों को ईद पर्व में ड्यूटी पर ट्रैफिक पुलिस के निर्देश के अनुसार सुबह 4 बजे से 12 बजे तक कई सड़कों से अस्थायी रूप से निलंबित या डायवर्ट किया जाएगा। एस्प्लेनेड में बस स्टैंड को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा, इसलिए अस्थायी निष्कासन आवश्यक नहीं होगा। 
प्रवेश न्यू रोड, डफरिन रोड से होगा और निकासी रानी रासमणि एवेन्यू से होगा, ताकि पैदल चलने वालों और बसों के बीच टकराव से बचा जा सके। लेनिन सरणी और रफी अहमद किदवई रोड पर ट्राम कारों की आवाजाही अस्थायी रूप से सुबह 4 बजे से 12 बजे तक या उसी दिन (11.04.2024) जब आवश्यक समझी जाएगी निलंबित कर दी जाएगी। गुरुवार को आवश्यक समझे जाने पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस द्वारा किसी भी मुख्य या फीडर सड़कों से वाहनों के यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News