Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

अगर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता : राज ठाकरे

राज ने कहा कि उन्होंने बहुत विचार करने के बाद मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद दिलाने के लिए बिना शर्त समर्थन किया है।

13 Apr 2024

अगर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता : राज ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते तो श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता। राज ने कहा कि उन्होंने बहुत विचार करने के बाद मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद दिलाने के लिए बिना शर्त समर्थन किया है। इसलिए मनसे कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से भाजपा-नीत गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव प्रचार करें।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज ठाकरे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद राज ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना भी की है लेकिन जब उन्होंने देशहित में अच्छा काम किया तो उनकी तारीफ भी की। भले ही राम मंदिर निर्माण का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था, लेकिन अगर मोदी प्रधानमंत्री न रहते तो मंदिर का निर्माण कार्य अब तक संभव नहीं था। राम मंदिर के लिए बहुत से कारसेवकों ने 1992 से अपने प्राणों की आहुति दी है। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही और भी काम देशहित के लिए किया है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र के विकास, मराठी भाषा को सम्मानजनक स्थान, राज्य के किलों के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही महाराष्ट्र में औद्योगिक निवेश को वरीयता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी के लिए सभी राज्यों को समान रूप से देखना जरूरी है। स्वाभाविक है कि गुजरात उन्हें प्रिय है, लेकिन उन्हें अन्य राज्यों को भी महत्व देना चाहिए। वे बहुत जल्द मनसे नेताओं की सूची तय करेंगे और भाजपा के साथ मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News