Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मुझे रोकने का अधिकार नहीं लेकिन राजनीतिक विवाद नहीं चाहता, कहकर गवर्नर ने टाला उत्तर बंगाल दौरा

मुझे रोकने का अधिकार नहीं लेकिन राजनीतिक विवाद नहीं चाहतागवर्नर 

18 Apr 2024

मुझे रोकने का अधिकार नहीं लेकिन राजनीतिक विवाद नहीं चाहता, कहकर गवर्नर ने टाला उत्तर बंगाल दौरा

अपने उत्तर बंगाल दौरे पर चुनाव आयोग की ओर से रोक लगाए जाने को लेकर राज्यपाल डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल होने के नाते संवैधानिक तौर पर मेरे दौरे को रोकने का अधिकार किसी को भी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह उत्तर बंगाल नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह किसी राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहते इसलिए अपना उत्तर बंगाल का दौरा रद्द कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि संविधान के तहत उन्हें आने-जाने की इजाजत मिली हुई है। गवर्नर ने कहा कि मेरी प्राथमिकता बंगाल के लोगों के साथ रहना है। मेरा ध्यान राज्य में हिंसा के खिलाफ लड़ना है, खासकर चुनाव के दौरान। मेरा दौरा इसी मकसद के लिए है, लेकिन गवर्नर के कार्यालय का राजनीतिकरण करने की कोशिश हो रही है। मैं किसी को भी गवर्नर के पद की गरिमा कम नहीं करने दूंगा।

आनंद बोस ने आगे कहा कि मैं किसी को भी राजनीतिक शतरंज की बिसात पर मुझे मोहरे के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दूंगा। संविधान के तहत कोई भी गवर्नर की आवाजाही पर रोक नहीं लगा सकता है। हालांकि, मैं राजनीतिक विवाद में शामिल नहीं होना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के लिए ईमेल और फोन के माध्यम से 24 घंटे उपलब्ध हूं। राजनीतिक विवाद को देखते हुए मैं आज अपनी उत्तर बंगाल की यात्रा रद्द कर रहा हूं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News