Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

हाई कोर्ट ने राज्य सरकर से मांगा जवाब- देवघर रोपवे हादसे को लेकर दर्ज प्राथमिकी पर क्या हुई कार्रवाई

रोपवे संचालित करने वाले कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में क्या निर्णय लिया गया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल कर इस संबंध में जानकारी देने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।

18 Apr 2024

हाई कोर्ट ने राज्य सरकर से मांगा जवाब- देवघर रोपवे हादसे को लेकर दर्ज प्राथमिकी पर क्या हुई कार्रवाई

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में त्रिकूट पर्वत, देवघर में रोपवे दुर्घटना से तीन लोगों की मौत मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई गुरुवार को हुई। मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि इस हादसे को लेकर जो एफआईआर दर्ज की गई थी उस पर क्या कार्रवाई हुई है। रोपवे संचालित करने वाले कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में क्या निर्णय लिया गया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल कर इस संबंध में जानकारी देने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।

इससे पहले राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि त्रिकूट पर्वत पर रोपवे हादसा की जांच चल रही है, इसमें रोपवे संचालित करने वाली कंपनी को दोषी पाया गया है, उसके खिलाफ जिम्मेदारी तय की जा रही है। इस हादसे को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि त्रिकूट पर्वत पर रोपवे का संचालन करने वाली दामोदर रोपवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया था कि क्यों नहीं उनको काली सूची में डाल दिया जाए।

त्रिकूट पर्वत पर रोपवे में अप्रैल 2022 में एक दुर्घटना घटी थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। इस पर कोर्ट में स्वत संज्ञान लिया था। समाचार पत्रों में यह बात आई थी कि एक्सीडेंट से पहले सिम्फर और बीआईटी मेसरा की रिपोर्ट थी कि रोपवे में प्रॉब्लम नहीं था। रोपवे को ऑपरेटर ने चलाया था, जिससे दुर्घटना हुई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News