Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जनजातियों के संगठन का बहिष्कार, नगालैंड के छह जिलों में नहीं पड़ा एक भी वोट

मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। यहां तक कि इस क्षेत्र के 20 विधायकों ने भी मतदान नहीं किया। नगालैंड के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इन संगठन को नोटिस जारी किया है।

19 Apr 2024

जनजातियों के संगठन का बहिष्कार, नगालैंड के छह जिलों में नहीं पड़ा एक भी वोट

कोहिमा। पूर्वी नगालैंड के छह जिलों के जनजातियों के संगठन के बहिष्कार के चलते 20 विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को पहले चरण के मतदान में एक भी वोट नही डाला गया। मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। यहां तक कि इस क्षेत्र के 20 विधायकों ने भी मतदान नहीं किया। नगालैंड के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इन संगठन को नोटिस जारी किया है।

दरअसल, नगालैंड के म्यांमार की सीमा से सटे सभी छह जिलों के जनजातियों के संगठन पूर्वी नागालैंड पीपल्स ऑर्गेनाइजेशन (ईएनपीओ) ने फ्रंटियर नगालैंड नाम से पृथक राज्य की मांग पूरी न होने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। इसके चलते 20 विधानसभा क्षेत्रों के किसी भी मतदान पर एक भी वोट नहीं डाला गया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ने पर नगालैंड के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इन संगठन को नोटिस जारी किया है।

चार लाख से अधिक मतदाताओं वाले इस क्षेत्र में सात जनजातीय समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाले ईएनपीओ की ओर से बहिष्कार का आह्वान किया गया था। यह संगठन सन् 2010 से एक अलग राज्य की मांग कर रहा है। ईएनपीओ क्षेत्र का गठन करने वाले नगालैंड के मोन, तुएनसांग, लॉन्गलेंग, किफिरे, शामतोर और नोकलाक जिले इसमें शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News