वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है
कोलकाता। कोलकाता पुलिस की साइबर विभाग ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जालसाजों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत युवती बनकर कोलकाता के एक शख्स को अपने जाल में फंसाया और 36 लाख रुपये ठग लिए।
जालसाजों ने नग्न और आपत्तिजनक अवस्था में व्यक्ति की कई तस्वीरें और वीडियो ले लीं। फिर उन तस्वीरों और वीडियो को दिखाकर धमकाया और उससे पैसों की मांग की। पीडि़त ने साइबर थाना में इसके बारे में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पता चला कि जालसाजों ने इन लोगों को ठगने के लिए कई फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाए थे। उनके पास एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट भी था, जहां वे एक केंद्रीय एजेंसी का लोगो इस्तेमाल करते थे।
जांच में पता चला कि इसके पीछे हरियाणा के रहने वाला एक शख्स शामिल है। शख्स को पकडऩे के लिए कोलकाता पुलिस की एक टीम ने बुधवार रात हरियाणा में छापेमारी की और अभियुक्त जाहिद को उसके घर फिरोजपुर, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को फिरोजपुर, हरियाणा की अदालत में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया गया। अदालत ने 23 अप्रैल तक आरोपी की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।