Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, चारधाम के लिए अब तक 1066157 पंजीकरण

केदारनाथ के लिए अब तक तीन लाख 52 हजार 879 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

20 Apr 2024

केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, चारधाम के लिए अब तक 1066157 पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। 10 मई से शुरू होने वाली यात्रा में केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक पंजीकरण तीर्थयात्रियों ने कराया है। केदारनाथ के लिए अब तक तीन लाख 52 हजार 879 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

दरअसल,चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए 19 अप्रैल शाम छह बजे तक कुल 1066157 पंजीकरण हुए हैं। चारधाम और हेमकुंड साहिब के लिए 159054 तीर्थयात्री प्रतिदिन पंजीकरण करवा रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल सुबह सात बजे से प्रारंभ किए गए थे।

चारधाम यात्रा पंजीकरण में यमुनोत्री के लिए 193998, गंगोत्री के लिए 200996, केदारनाथ के लिए 352879, बद्रीनाथ के लिए 304243 और हेमकुंड साहिब के लिए 14041 पंजीकरण हुए हैं। अब तक हुए पंजीकरण में टूरिज्म केयर उत्तराखंड मोबाइल ऐप से 137649 एवं registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबपोर्टल से 832705 तो व्हाट्सएप से 95803 पंजीकरण हुए हैं। पंजीकरण के लिए ये विकल्प तीर्थयात्रियों के लिए काफी आसान है।

उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 10 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। अक्षय तृतीया पर 10 मई को ही मां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भी कपाट खुलेंगे। जबकि भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे। यात्रा के लिए सरकारी स्तर पर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई को शुरू होगी।

चारधाम यात्रा के लिए टोल फ्री नंबर से भी पंजीकरण की सुविधा-

चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्यौरा, निवास स्थान का पते के लिए आईडी देना आवश्यक है। पंजीकरण के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉग इन करना होगा। व्हाट्स एप नंबर- 8394833833 पर यात्रा (yatra) लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर 0135-1364 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News