वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कोलकाता छोडऩे के पहले मोबाइल से क्या किया था डिलीट?
कोलकाता। राजाराम रेगे को कोलकाता पुलिस की एसटीएफ टीम ने सोमवार को गिराफ्तार किया। दो दिन बीत गए लेकिन अभी भी संशय बरकरार है कि आखिर राजाराम रेगे तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी से क्यों मिलना चाहता था या उसने अभिषेक के आवास और आफिस के बाहर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी क्यों की थी? पुलिस ने उस ऐप ड्राइवर को खोज निकाला जिसके साथ राजाराम रेगे घूमता था। पुलिस ने उसे लालबाजार बुला कर पूछताछ की तो पता चला कि रेगे कोलकाता में रहने के दौरान उसी कैब से कही निकलता था। उसने ड्राइवर से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बारे में चर्चा की थी। उसने सवाल किया था कि अभिषेक बनेर्जी कितने बड़े नेता है ? ममता बनेर्जी या अभिषेक बनर्जी का बंगाल में कितना दबदबा है?
इसके अलावा, पुलिस ने उन चार शख्स को भी लालबाजार तलब किया जिसके साथ रेगे ने संपर्क किया था। चारों को 11 बजे बुलाया गया और लगातार रात तक उनसे मैराथन पूछताछ की गई। हालांकि, चारों ने पुलिस की पूरी सहयोग की। मालूम हो कि रेगे न सिर्फ अभिषेक बनेर्जी के आवास और ऑफिस बल्कि हावड़ा ब्रिज और विक्टोरिया भी पहुँचा था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि रेगे यह दोनों जगहों पर घूमने के लिए गया था या इसके पीछे भी कोई मकसद था। पुलिस को यह पता चला है कि रेगे ने अपने फोन से काफी कुछ डिलीट कर दिया है। उसने अपने फ़ोन से कई फ़ोटो भी डिलीट किये है। अब यह फोटो किसी को भेजने के बाद डिलीट की गई है कि नहीं यह पता लगाया जा रहा। पुलिस ने फोन को फॉरेंसिक के लिए भेजा है। उन्होंने कुछ दिन के भीतर आईटी कंपनी कॉल सेंटर में भी बातचीत की है। पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उनका क्या इरादा था। पुलिस को यह भी पता चला है कि रेगे कई अत्याधुनिक एप्लीकेशन अपने फ़ोन में इस्तेमाल करता था। खासतौर पर ये ऐप किसी से बात या मैसेज करने के लिए की जाती थी।
पुलिस ने राजाराम रेगे की पत्नी को भी बुला कर उनसे पूछताछ की। पुलिस मुख्य तौर पर उनकी पत्नी से यह जानने की कोशिश कि की रेगे उन्हें क्या बोलकर घर से निकला था? उनकी पत्नी ने बताया कि उन्हें पता था कि रेगे कोलकाता जाने वाले है पर वह किस काम से कोलकाता जा रहे है इसके बारे में रेगे ने कुछ नहीं बताया था। पुलिस ने उनकी पत्नी से यह भी पता किया कि वो किस किस लोगों के साथ मिलते थे या कुछ दिनों के भीतर उनकी मुलाकात किससे हुई। बता दे कि, रेगे की दो शादी हुई थी। पहले बीवी के साथ किसी कारणों से उनका रिश्ता टूट गया था। उनकी दूसरी बीवी डेंटिस्ट है और उनके दो बच्चें है।