Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के बेगूसराय में बीते 24 घंटे में छह लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

। डायल 112 की पुलिस टीम ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। किशन कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

27 Apr 2024

बिहार के बेगूसराय में बीते 24 घंटे में छह लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

पटना। बिहार के बेगूसराय में पिछले 24 घंटे के भीतर 06 लोगों की जान सड़क हादसों में चली गई है। पहली घटना लाखो थाना क्षेत्र के सांई मंदिर के पास एनएच-31 की है, जहां शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवक को कुचल दिया। तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। डायल 112 की पुलिस टीम ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। किशन कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर का रहने वाला था। मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

दूसरी घटना वीरपुर संजात पथ पर पकड़ी के समीप सड़क हादसे में भवानंदपुर पंचायत का मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार मध्य रात की है । मृतक दोनों युवक वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के वार्ड 10 का रहने वाले थे। मृतकों युवक की पहचान मो. मकतूब के 23 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इरशाद उर्फ गोरे, दूसरे युवक की पहचान मोहम्मद मेराज हाफिज का 21 वर्षीय बेटे मोहम्मद बली उल्लाह के रूप में हुई है। मृतक दोनों युवक आपस में दोस्त थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक मुजफ्फरा की तरफ से वीरपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पकड़ी हनुमान मंदिर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार युवक को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

तीसरी घटना शनिवार सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएच- 55 खम्हार गौतम धाम के निकट आमने-सामने दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं घायल तीसरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई। 12 घंटे के भीतर 6 युवकों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होने की खबर से हड़कंप मच गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News