Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो कानपुर में रचेगा इतिहास

यह बातें गुरुवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कही।

02 May 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो कानपुर में रचेगा इतिहास

कानपुर। चार मई को सायं पांच बजे कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम रोड शो के दौरान शहर की जनता पीएम मोदी का ऐतिहासिक स्वागत करेगी। गुरुद्वारे में माथा टेक कर पीएम मोदी रोड शो की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी कानपुर में गुरुद्वारे में माथा टेकने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। रोड शो के दौरान सड़कों पर जन सैलाब दिखाई देगा जो एतिहासिक होगा। यह बातें गुरुवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि जनता मोदी की एक झलक पाने के लिए बहुत उत्सुक है। पार्षद ,नेता और पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को पीले चावल देकर पीएम मोदी के रोड शो में आने का निमंत्रण देंगे। लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजदीक से देखने, मिलने के लिए सड़क किनारे 40 ब्लॉक बनाए जायेंगे। प्रत्येक ब्लॉक में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सभी ब्लॉकों में पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। किसी की अचानक तबियत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा देने के लिए चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। वहीं तीन तलाक से निर्णय से प्रसन्न मुस्लिम महिलाओं ने भी मोदी के स्वागत करने की इच्छा जाहिर की है अतः उनके लिए भी अलग ब्लॉक बनाया जायेगा।

इसके आलावा शहर के साधु, संत, मठ मंदिरों के धर्माचार्य, धार्मिक संस्थाओं, संगठनों, रामकृष्ण मिशन, गायत्री मिशन, इस्कॉन मंदिर, ईसाई मिशनरियों के प्रमुख, चिकित्सक, इंजीनियर प्रोफेसर, शिक्षक, अधिवक्ता, व्यापारी, कला जगत से जुड़े लोग, सिख समाज, जैन समाज, ईसाई समाज सहित अन्य कई समाज एवं वर्गों के लोग, अल्पसंख्यक समाज, अनुसूचित, पिछड़े वर्ग,पूर्व सैनिक, फर्स्ट टाइम वोटर सभी के लिए अलग अलग ब्लॉक बनाए जायेंगे। इन ब्लॉकों में अलग-अलग समुदाय एवं वर्ग के लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा में मोदी का स्वागत करेंगे।

इस दौरान विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, रघुनंदन भदौरिया, लोकसभा मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News