Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जेनोफोबिक पर जयशंकर बोले, भारत में सबका होता है आतिथ्य सत्कार

04 May 2024

जेनोफोबिक पर जयशंकर बोले, भारत में सबका होता है आतिथ्य सत्कार

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत को लेकर दिए गए बयान का खंडन किया है। बाइडेन ने भारत को ज़ेनोफ़ोबिक कहा था। इस पर जयशंकर ने कहा कि भारत खुले विचारों वाले लोगों का देश है और अपने आतिथ्य सत्कार के लिए जाना जाता है।

पिछले 2 अप्रैल को बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका अपनी धरती पर अप्रवासियों का स्वागत करता है इसलिए हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ती है। वहीं भारत, चीन, जापान और रूस की ज़ेनोफोबिक प्रकृति उनकी आर्थिक समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। यह देश अधिक आप्रवासन स्वीकार करें तो यह आर्थिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

इस पृष्ठभूमि पर एक न्यूज कार्यक्रम में एस. जयशंकर ने कहा कि दुनिया के इतिहास में भारत हमेशा से जरूरतमंदों की मदद करने वाला देश रहा है। विभिन्न समुदायों के लोग भारत आते हैं और यही बात हमारे देश को विशेष बनाती है। दुनिया के इतिहास में भारत हमेशा से जरूरतमंदों की मदद करने वाला देश रहा है। भारत खुले विचारों वाले लोगों का देश है और अपने आतिथ्य सत्कार के लिए जाना जाता है।

सीएए के आलोचकों को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि ऐसे लोग हैं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि सीएए के कारण इस देश में 10 लाख मुसलमान अपनी नागरिकता खो देंगे। उनसे जवाब क्यों नहीं लिया जाता? क्या अभी तक किसी ने अपनी नागरिकता खोई है?

उन्होंने पश्चिमी मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक खास विचारधारा से प्रभावित पश्चिमी मीडिया का एक समूह भारत को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। इस वर्ग का सदैव मानना रहा है कि विश्विक नैरेटिव पर उसका नियंत्रण होना चाहिए। ऐसे लोगों ने कई मामलों में अपने राजनीतिक हित भी उजागर किये हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News