Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कर्नाटक सरकार ने रेवन्ना को पकड़ने के लिए सीबीआई से मांगा सहयोग

रेवन्ना पर कथित तौर पर कई महिलाओं से यौन शोषण का आरोप है।

04 May 2024

कर्नाटक सरकार ने रेवन्ना को पकड़ने के लिए सीबीआई से मांगा सहयोग

नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जनता दल (एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना का पता लगाने के लिए अन्य देशों से मदद लेने का आग्रह किया है। रेवन्ना पर कथित तौर पर कई महिलाओं से यौन शोषण का आरोप है।

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को रेवन्ना के खिलाफ चल रही जांच के बारे में जानकारी दी। सीबीआई से जुड़ा यह कदम इसी बैठक के बाद आया है।

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना वीडियो वायरल होने के बाद देश छोड़ कर जर्मनी चले गए थे। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सुरक्षा की जानी चाहिए और इस मामले में जो भी आरोपित है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस पत्र में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह को भाजपा नेता देवराज गौड़ा रेवन्ना के बारे में जानकारी दी थी। इसके बावजूद उन्हें टिकट दिया गया। यह चौंकाने वाली बात है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक और झटका था कि इस मामले को प्रधानमंत्री मोदी के ध्यान में लाने के बावजूद उन्होंने उनकी ओर से अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर प्रज्वल को भारत से भागने में सक्षम बनाया। हरियाणा के पहलवानों, मणिपुर की घटनाओं पर प्रधानमंत्री मोदी ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों की खातिर लड़ना कांग्रेस पार्टी का नैतिक कर्तव्य है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News