पीडि़त महिला से भी संपर्क किया गया और वर्तमान में वह सुरक्षित है।
कोलकाता। राणाघाट जिले में एक डरा देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां एक जिम के अंदर जो हुआ, वह आपको चौंका देगा। जिम के अंदर ट्रेनर इदरीश जमाल ने एक महिला को प्रताडि़त किया। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसे पीटा। महिला को जमीन पर गिराकर ऊपर बैठ गया और उसे जबरन किस किया। महिला किसी तरह खुद को बचाकर भागने में कामयाब हुई। आरोपी की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में नजर आ रहा है कि ट्रेनर ने अपने कपड़े उतार दिए। वह महिला को पीछे से जाकर पकड़ता है। वह खुद को छुड़ाती है और गिर पड़ती है। इसी दौरान महिला गिर पड़ती है, वह भागने की कोशिश करती है तो ट्रेनर उसे पीटता है। वह महिला को जबरन फर्श पर खींचता है। उसके ऊपर क्रूरता से हमला करता है। उसे जमीन पर घसीटा और उसके चेहरे और पेट पर लातों और घूंसों से बेरहमी से हमला करता है। महिला रो रही है और मदद के लिए चिल्ला रही है। मदद के लिए महिला के रोने की आवाज पूरे वीडियो में सुनी जा सकती है। वायरल वीडियो ने एक्स उपयोगकर्ताओं के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है। राणाघाट जिला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी इदरीश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने समुदाय को यह भी आश्वस्त किया कि पीडि़त को कोई नुकसान नहीं हुआ है और वह सुरक्षित है। राणाघाट जिला पुलिस ने एक्स पर लिखा, 'इस वीडियो में अपराधी की पहचान की गई है और राणाघाट जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़त महिला से भी संपर्क किया गया और वर्तमान में वह सुरक्षित है।Ó