Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कोलकाता में नामांकन दाखिल करने के दौरान भिड़े माकपा और तृणमूल कार्यकर्ता

जब दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हुए तो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई

09 May 2024

कोलकाता में नामांकन दाखिल करने के दौरान भिड़े माकपा और तृणमूल कार्यकर्ता

कोलकाता। गुरुवार को कोलकाता में नामांकन दाखिल करने के दौरान माकपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच उस समय तीखी बहस हो गई जब उनके जुलूस आमने-सामने आ गए। यह घटना तब हुई जब दोनों दलों के समर्थक लोकसभा चुनाव के लिए पांच वाम मोर्चा उम्मीदवारों और एक तृणमूल उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने के लिए अलीपुर जिला कलेक्टर कार्यालय गए थे।
एक अधिकारी ने बताया कि दोनों दलों के समर्थकों के बीच तीखी बहस और नारेबाजी हुई। हाथापाई की स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए तुरंत हस्तक्षेप दिया।
जबकि तृणमूल की माला रॉय प्रतिष्ठित कोलकाता दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने आई थीं। यहां उनकी माकपा प्रतिद्वंद्वी सायरा शाह हलीम भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए मौजूद थीं।
जादवपुर सीट के लिए माकपा के श्रीजन भट्टाचार्य, डायमंड हार्बर के लिए प्रतिकुर रहमान, मथुरापुर के लिए शरत चंद्र हलदर और जयनगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए आरएसपी उम्मीदवार समरेंद्रनाथ मंडल नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर हाजरा क्रॉसिंग से जुलूस के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। रॉय द्वारा नामांकन दाखिल करने के दौरान तृणमूल समर्थक भी वहां मौजूद थे। जब दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हुए तो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News