Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मोदी की गारंटी कार्ड में बेरोजगारी का मुख्य मुद्दा शामिल नहीं : तेजस्वी यादव

उन्होंने मंच से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइयां को जिताने की अपील की। साथ ही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

10 May 2024

मोदी की गारंटी कार्ड में बेरोजगारी का मुख्य मुद्दा शामिल नहीं : तेजस्वी यादव

पलामू (झारखंड)। पलामू लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में शुक्रवार को पलामू जिले के उंटारी एवं हुसैनाबाद में जनसभा हुई। दोनों जनसभाओं को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। उन्होंने मंच से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइयां को जिताने की अपील की। साथ ही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

सबसे पहले तेजस्वी यादव ने जिले के उंटारी रोड प्रखंड के गांधी हाई स्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनता के बीच धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है। मोदी की गारंटी कार्ड में कहीं भी बेरोजगारी का मुद्दा शामिल नहीं है जबकि जनता का मुख्य मुद्दा बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी, नौकरी, स्वास्थ्य है। भाजपा सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, जात-पात के नाम पर समाज को तोड़ रही है। उन्होंने बदलाव के लिए इंडिया गठबंधन राजद प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की।

वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लिए यह चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा देश के संविधान बचाने के लिए हैं। ममता भुइयां ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की संविधान देश में बराबरी का दर्जा देती है, जिसके बदौलत मैं आज यहां खड़ी हूं लेकिन भाजपा संविधान को ही समाप्त करना चाह रही है। भाजपा ने अच्छे दिन लाने का वादा कर 10 वर्षाें तक राज किया लेकिन अभी तक लोगों के लिए अच्छे दिन नहीं आए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News