Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

प्रियंका ने याद दिलाया तो राहुल ने कही 'मन की बात'

रायबरेली के चुनावी दौरे पर भी यह सवाल छाया रहा और आज पब्लिक के बीच से ही उनकी 'शादी' को लेकर सवाल हुए। पहले तो राहुल ने इस सवाल को इग्नोर किया, लेकिन प्रियंका के याद दिलाने पर अपने मन की बात कही।

13 May 2024

प्रियंका ने याद दिलाया तो राहुल ने कही 'मन की बात'

रायबरेली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, एक सवाल उनका पीछा नहीं छोड़ता। रायबरेली के चुनावी दौरे पर भी यह सवाल छाया रहा और आज पब्लिक के बीच से ही उनकी 'शादी' को लेकर सवाल हुए। पहले तो राहुल ने इस सवाल को इग्नोर किया, लेकिन प्रियंका के याद दिलाने पर अपने मन की बात कही।

दरअसल, राहुल गांधी आज रायबरेली में चुनावी दौरे पर थे। वह महराजगंज में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपना सम्बोधन समाप्त किया। पब्लिक के बीच से किसी ने एक सवाल उछाला कि राहुल जी शादी कब करेंगें? पहले तो राहुल गांधी ने इसे इग्नोर कर चलने लगे, लेकिन साथ में ही मंच शेयर कर रहीं प्रियंका ने उन्हें याद दिलाया कि 'पहले सवाल का जबाब तो देते जाओ'। जिसके बाद राहुल फिर पब्लिक से मुख़ातिब होते हुए पूछा कि आप का सवाल क्या था। उधर से शादी की बात पूछने पर राहुल गांधी ने कहा 'अब तो जल्द ही शादी करनी पड़ेगी'। यह सुनकर प्रियंका सहित मंच पर मौजूद नेता भी हंसने लगे।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी आज नामांकन के बाद पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।उन्होंने आज कई जनसभाओं को सम्बोधित किया। वह जहां रायबरेली से अपने रिश्ते की बात कर रहे हैं, वहीं मोदी सरकार पर भी जमकर हमलावर हैं। पहली चुनावी दौरे पर उनके साथ लगातार प्रियंका गांधी हैं और उनके प्रचार कार्यक्रमों पर नज़र बनाये हुए हैं। प्रियंका और राहुल गांधी की परस्पर केमेस्ट्री और पब्लिक कनेक्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News