Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

माधवी राजे सिंधिया का राजसी परंपरा से हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ज्योतिरादित्य ने दी मुखाग्नि

ग्वालियर में सिंधिया छत्री पर महारानी माधवी राजे को अंतिम विदाई देने के लिए कई वीवीआईपी और आम लोग भी पहुंचे। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई बड़े नेता शामिल रहे।

16 May 2024

माधवी राजे सिंधिया का राजसी परंपरा से हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ज्योतिरादित्य ने दी मुखाग्नि

ग्वालियर। ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की महारानी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का ग्वालियर में गुरुवार शाम को राजसी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ज्योतिरादित्य ने मां माधवी राजे को मुखाग्नि दी। इससे पहले मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक कर्मकांड संपन्न कराए गए। ग्वालियर में सिंधिया छत्री पर महारानी माधवी राजे को अंतिम विदाई देने के लिए कई वीवीआईपी और आम लोग भी पहुंचे। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई बड़े नेता शामिल रहे।

माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था। 75 वर्षीय माधवी राजे लंबे समय से बीमार थीं। बीते दो माह से वह दिल्ली के एम्स में ही भर्ती थीं। उनकी पार्थिव देह गुरुवार दोपहर में ग्वालियर पहुंची। यहां रानी महल में उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई थी। यहां रानी महल में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद शाम को रानी महल से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा।

कटोराताल स्थित थीम रोड स्थित अम्मा महाराज की छतरी में राजमाता विजयाराजे सिंधिया व स्व. माधव राव सिंधिया की समाधि के पास ही शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मां माधवी राजे के अंतिम संस्कार की तमाम रस्में निभाई। उन्होंने मां को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया समेत कई नेता शामिल हुए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News