Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

दोनों शहजादे और जनता ऐसी मात देगी की भाजपा को पता नहीं चलेगा : अखिलेश

पीएम मोदी द्वारा शहजादे कहे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों शहजादे मिलकर इतनी शह देंगे और जनता मात देगी की इनता पता नहीं लगेगा।

22 May 2024

दोनों शहजादे और जनता ऐसी मात देगी की भाजपा को पता नहीं चलेगा : अखिलेश

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। वह महंगाई, बेरोजगारी, जी-20, पेपर लीक से लेकर बीजेपी के चार सौ पार के नाम पर घेरते हुए दावा किया चार जून को जनता इन्हें 140 सीटों के लिए तरसा देगी। पीएम मोदी द्वारा शहजादे कहे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों शहजादे मिलकर इतनी शह देंगे और जनता मात देगी की इनता पता नहीं लगेगा।

वह उक्त बातें आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के बिलरियागंज स्थित बघेला के मैदान में आयोजित जनसभा में सपा व इंडी गठबंधन के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

आजमगढ़ की जनता रिकार्ड मतों से जितायेगी

समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2024 का जो यह चुनाव होने जा रहा है, आजमगढ़ के लोग न केवल जीताने जा रहे हैं, बल्कि इस बार जो यहां की जनता ने मन बनाया है कि यहां से रिकार्ड मतों से समाजवादी पार्टी जीतकर जायेगी।

चार सौ पार नहीं चार सौ हार

भाजपा का बिना नाम लिए अखिलेश यादव ने कहा कि इधर न जाने क्या हो जाता है दूसरे लोगों को आजमगढ़ का नाम लेते ही उन्हें परेशानी हो जाती और इतनी परेशानी हो रही है कि आजकल उनके भाषणों की भाषा बदल गई। जो हमें और आपको चार सौ पार का नारा देकर डरा रहे थे वो अंदर ही अन्दर सोच रहे हैं कि अब तो जनता ने नारा ही बदल दिया। इस बार चार सौ पार नहीं चार सौ हार होने जा रही है। चार सौ पार का मतलब यही हुआ कि 543 के बाद जितनी सीटें है वही एनडीए जीतने जा रही है। तो केवल ये 143 सीटें बनती है। लेकिन जिस तरह से वोट पड़ा है पहले चरण से आने वाले समय जब चार जून का परिणाम आयेगा तो आप देख लेना जो चार सौ पार का नारा दे रहे थे वे 140 करोड़ की जनता इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी।

सातवें चरण में सातवें आसमान पर पहुंचेगा जनता का गुस्सा

जो लोग बिल्कुल ऊँचाई पर पहुंच गए थे, उनका काउंट डाउन शुरू हो गया है। वो नीचे जा रहे हैं। इतना गिरते जा रहे हैं कि हो सकता है न जाने कहां पहुच जायं। कहा कि जो ये दो चरण आखिरी बचे हैं। अभी तक जो जनता का गुस्सा नजर आया है ये गुस्सा हर चरण में बढ़ता जा रहा है और जब सातवें चरण में पहुंचेगा चुनाव तो जनता का गुस्सा इनके खिलाफ सातवें आसमान पर पहुंच जायेगा।

बड़े-बडे उद्योगपतियों की तरह किसानों का कर्ज होगा माफ

अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग बड़ी-बड़ी बाते करते थे आज किसी भी किसान की आमदनी नहीं बढ़ी है। आज महंगाई बढ़ गई, जिससे के किसान, गरीबों को मुश्किल में डाल दिया। इन्होने बड़े-बडे पूजीपतियों का कर्जा माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। इंडिया गठबंधन ने तय किया कि जिस तरह बड़े-बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों का कर्ज माफ हुआ है उसी तरह से आने वाले समय चार जून को जब हमारी सरकार बनेगी तो किसानों का भी कर्ज माफ होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे नौजवान पिछले दस सालों से मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनको सम्मानजनक नौकरी और रोजगार नहीं दे पा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि हर परीक्षा का पेपर लीक हो गया। अब तक करीब दस परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। ये परीक्षा के पेपर लीक नहीं, बल्कि जानबूझकर पेपर लीक कराया गया।

भाजपा ने धोखा देने के लिए किया निवेश का आयोजन

बीजेपी के लोगों ने धोखा देने के लिए निवेश का आयोजन किया। आज कोई भी निवेश जमीन पर नहीं उतरा। आजमगढ़ में एक भी कल कारखाना नहीं लगा। केवल झूठा निवेश का आंकड़र दिखाने का काम किया। अभी तक तीस लाख नौकरियां खाली है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही तीस लाख नौकरियों को खोलने का काम शुरू किया जायेगा और अपने नौजवानों का आरक्षण का पालन करके उनके मन में बदलाव लाने का काम होगा। न केवल तीस लाख नौकरिया बल्कि अग्निवीर की व्यवस्था कभी भी लागू नहीं होगी। इंडिया गठबंधन की सरकार की बनी तो अग्निवीर की व्यवस्था को खत्म कर जो पहले वाली थी उसे लागू किया जायेगा।

सपा और इंडिया गठबंधन प्रदेश में जीत रहा 80 सीटें

अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ का चुनाव अलग तरह का चुनाव है, जिसे पूरा देश देख रहा है। अब तक के चुनाव में भाजपा काफी पीछे छूट गई है। अब केवल 27 सीटों पर चुनाव बचा है। अभी तक हम कहते थे कि सपा और इंडिया गंठबंधन एक सीट छोड़कर सब सीटें जीतेगी, लकिन अब जैसा पता लग रहा है कि हो सकता है कि जिस तरह जनता का मूड है उससे 80 की 80 सीटें भाजपा हार जाय। जब हम समीकरण देखते हैं या हिसाब लगाते हैं तो हमारी कोई सीटें पीछे नहीं है। आजमगढ़ व लालगंज, मऊ, अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर कोई सीट पीछे नहीं है। इस बार लगता है पूर्वांचल की जनता भारतीय जनता पार्टी का सफाया करने का काम करेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News