Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अपने गुरु को धोखा देने वाला दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकता है : राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया है। वह दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकते हैं।

23 May 2024

अपने गुरु को धोखा देने वाला दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकता है : राजनाथ

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नजफगढ़ पहुंचे। यहां रोशन गार्डन में आयोजित जनसभा में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आआपा) तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली की आलोचना की।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया है। वह दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति पर कैसे विश्वास किया जा सकता है कि वह दिल्ली की जनता को धोखा नहीं देगा। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जो दिल्ली सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकी, उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आआपा कांग्रेस गठबंधन की 'बी' टीम के रूप में काम कर रही है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि अन्ना हजारे मना करते रहे कि जिस बैनर तले कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उस बैनर के तले यहां पर कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बननी चाहिए। इसके बावजूद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे की बात नहीं मानी और एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई। पार्टी बनाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने क्या क्या वादे किए, यह जगजाहिर है। उन्होंने कोई भी वादे अभी तक पूरे नहीं किए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि हमारी सरकार दिल्ली को लंदन बना देगी। हम कहते हैं कि रहा होगा कोई जमाना लेकिन अब भारत लंदन से आगे निकल चुका है। अब भारत की लंदन से तुलना नहीं की जा सकती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि यमुना नदी को साफ करेंगे और 7 हजार करोड़ रुपये खर्च हो गए। मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि कहां साफ हुई यमुना नदी। क्या यमुना नदी का पानी पीने लायक रह गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले केजरीवाल भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए हैं। केजरीवाल इन दिनों बाहर निकलकर प्रचार कर रहे हैं । झूठे वादे कर रहे हैं। पहले भी वादे किए थे कि मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी मुख्यमंत्री आवास में नहीं जाऊंगा लेकिन उन्होंने अपने आवास में शीश महल तैयार कर दिया।

राजनाथ सिंह ने राज्यसभा सदस्य स्वाति मालिवाल पर हुए हमले की भर्त्सना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिन तक चुप्पी साधे रहे और अब कह रहे हैं कि मामले की जांच चल रही है। राजनाथ सिंह ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जिस दिल्ली पुलिस पर आआपा को भरोसा नहीं था, आज दिल्ली पुलिस की जांच पर भरोसा हो गया है । उन्होंने कहा कि जो सरकार माता बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकती है, उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे लेकिन आज कांग्रेस की 'बी' टीम बनकर इंडी एलायंस में काम कर रहे हैं। दिल्ली में आआपा और कांग्रेस का एलायंस हैं और पंजाब में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। यह इंडी एलायंस चलने वाला नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News