Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रातभर कंट्रोल रूम में अपनी टीम के साथ डटे रहे फिरहाद हकीम

फिरहाद ने कहा कि लोगों को रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में 2 स्कूल लिए गए हैं

26 May 2024

रातभर कंट्रोल रूम में अपनी टीम के साथ डटे रहे फिरहाद हकीम

कोलकाता। कोलकाता के आसमान में बादलों ने तबाही मचा रखी है। रेमेल को लेकर शनिवार देर रात से ही तेज हवा चल रही है और रविवार दोपहर से बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। रेमल के खतरे को भांपते हुए मेयर फिरहाद हकीम खुद रातभर अपनी टीम के साथ केएमसी के मुख्यालय में तैनात थे। मेयर रातभर टीम को दिशा-निर्देश देते रहे कि उन्हें कैसे काम करना है। दरअसल मेयर फिरहाद हकीम तूफान की आशंका से चिंतित थे।

फिरहाद ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम सभी चिंतित हैं। ये तूफान कोलकाता को छूएगा। अभी मौसम कार्यालय से जो चर्चा हुई है, उसके मुताबिक तूफान 60 से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंचेगा। मेयर ने कहा कि सभी स्तर के डीजी के साथ बैठक की गयी। 13,000 स्थायी कर्मचारी, 338 जल निकासी कर्मचारियों के साथ साथ इस आपदा से निपटने के लिए करीब 15,000 कर्मचारियों को सड़कों पर उतारा गया था। फिरहाद ने कहा कि रात दो बजे से पहले गंगा में पानी नहीं छोड़ा गया। जल जमाव से निपटने के लिये लगभग 480 पंप तैयार थे। हालांकि, मेयर ने संकेत दिया है कि 4-5 घंटे तक पानी जमा रहने की संभावना है।

इसके अलावा पेड़ गिरने या पूराने इमारतों के गिरने के अंदेशों के मद्देनजर 7 जेसीबी के साथ साथ क्रेन को भी तैयार रखा गया था। अम्फान से सीख लेते हुए चेतला, पार्क स्ट्रीट, सदर्न एवेन्यू जैसे विभिन्न स्थानों पर क्रेनें लगाई गयी थी। रविवार को 22 पंप हमेशा चालू रखे गये थे। खतरे को भांपते हुए केएमसी ने खतरनाक पूरानी और ऊंची इमारतों से लोगों को निकाल लिया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा। फिरहाद ने कहा कि लोगों को रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में 2 स्कूल लिए गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News