Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजकोट गेम जोन हादसे में सात अधिकारी निलंबित

इससे पहले गेम जोन के संचालकों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

27 May 2024

राजकोट गेम जोन हादसे में सात अधिकारी निलंबित

राजकोट। गुजरात के राजकोट के कालावाड रोड पर स्थित टीआरपी गेम जोन हादसे में 28 लोगों की मौत के बाद प्रशासन का डंडा चला है। दो पुलिसकर्मियों समेत कुल सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद सख्त कार्रवाई का पहले ही संकेत दे दिया था। इससे पहले गेम जोन के संचालकों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राजकोट गेम जोन हादसे पर राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना के लिए जिम्मेदार राजकोट महानगर पालिका (आरएमसी) के असिस्टेंट टाउन प्लानर गौतम डी जोशी, असिस्टेंट इंजीनियर जयदीप चौधरी, डिप्टी कार्यपालक इंजीनियर पारस एम कोठिया, राजकोट महानगर पालिका के फायर एंड इमरजेंसी सर्विसिस के स्टेशन ऑफिसर रोहित विगोरा, आर एंड बी विभाग के डिप्टी इंजीनियर एमआर सुमा को निलंबित किया गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग के दो सीनियर पीआई एन आई राठौड़ और राजकोट तहसील पुलिस वी आर पटेल को निलंबित कर दिया गया है। रविवार रात मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर में अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की थी। इसके बाद ही निलंबन की कार्रवाई का खाका तैयार किया गया।

बताया गया है कि गेम जोन के संचालकों की ओर से रेस-वे इन्टरटेनमेंट एम्यूजमेंट पार्क को शुरू करने के लिए महानगर पालिका के पास बुकिंग लाइसेंस देने के लिए आवेदन किया गया था। इसमें प्लान के अनुसार स्थल पर जाकर मुआयना करने के विभागीय अधिकारी के आदेश के बावजूद निरीक्षण नहीं किया गया। खुले प्लॉट का नक्श पेश होने के बावजूद कागजी कार्रवाई कर प्रथमद्रष्टया लापरवाही बरती गई। इसी तरह पुलिस विभाग में भी गेम जोन संचालकों ने बुकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। संबंधित थाने में इसकी इन्क्वॉयरी आई तो बिना फायर एनओसी की चर्चा किए ही सकारात्मक अभिप्राय के साथ आवेदन आगे भेज दिया गया। यह भी पहली नजर में लापरवाही का मामला बनता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News