Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

73 की उम्र में केदारनाथ और ब्रदीनाथ की यात्रा पर निकले रजनीकांत

रजनीकांत ने इस बात पर भी टिप्पणी की कि आध्यात्मिकता क्यों महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को आध्यात्मिकता की जरूरत है, क्योंकि आध्यात्मिकता हर इंसान के लिए जरूरी है।

30 May 2024

73 की उम्र में केदारनाथ और ब्रदीनाथ की यात्रा पर निकले रजनीकांत

हिमालय की आध्यात्मिक यात्रा करने वाले रजनीकांत अब पवित्र स्थानों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अब चेन्नई छोड़कर उत्तराखंड के देहरादून से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। देहरादून पहुंचे रजनीकांत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। उन्हाेंने कहा कि साल मुझे नए अनुभव होते हैं, जो मुझे अपनी आध्यात्मिक यात्रा को फिर जारी रखने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी मुझे नये अनुभव मिलेंगे। इस बार वह केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे।

रजनीकांत ने इस बात पर भी टिप्पणी की कि आध्यात्मिकता क्यों महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को आध्यात्मिकता की जरूरत है, क्योंकि आध्यात्मिकता हर इंसान के लिए जरूरी है। आध्यात्मिक होने का मतलब शांति का अनुभव करना है और मूल रूप से इसमें भगवान पर विश्वास करना शामिल है।

हाल ही में फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में स्थित हिंदू मंदिर में दर्शन लाभ लिया था। हिंदू मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने रजनीकांत के मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की थीं। संयुक्त अरब अमीरात के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने रजनीकांत को गोल्डन वीजा दिया है। अभिनेता ने वीजा पाने में सहयोग के लिए अबू धाबी सरकार और अपने दोस्त लुलु समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एमए यूसुफ अली को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक वायरल वीडियो में कहा था कि मुझे अबू धाबी सरकार से प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा प्राप्त करने पर गर्व है।

अभिनय की बात करें तो रजनीकांत ने टीजे ग्नानवेल की निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'वेट्टायन' की शूटिंग पूरी कर ली है। 'वेट्टायन' में अमिताभ बच्चन भी हैं। रजनीकांत की 170वीं फिल्म 'वेट्टायन' इस साल अक्टूबर में दुनियाभर में रिलीज होगी। इस महीने की शुरुआत में रजनीकांत और अमिताभ को मुंबई में एक साथ कुछ सीन शूट करते देखा गया था। अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और रजनीकांत की एक तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है। इस फोटो में अमिताभ और रजनीकांत गले मिलते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे थाला द ग्रेट रजनी के साथ दोबारा काम करने पर गर्व है। वह बिल्कुल भी नहीं बदला है। विनम्र व्यक्ति, वही सरल विनम्र व्यक्ति!!"

प्रोडक्शन कंपनी ने पहले रजनीकांत के 73वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का शीर्षक टीज़र लॉन्च किया था। फिल्म में फहद फासिल, राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार हैं। रितिका सिंह, मंजू वारियर और दुशारा विजयन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News