Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मंडी की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकारा: कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को यहां मंडी में पत्रकारों से बता कर रही थीं। कंगना ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है।

04 Jun 2024

मंडी की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकारा: कंगना रनौत

मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया है। कंगना ने कहा कि उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नाम पर यह चुनाव लड़ा था। उनका अपना राजनीति में कोई विशेष मुकाम नहीं था।

अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को यहां मंडी में पत्रकारों से बता कर रही थीं। कंगना ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन का विशेष दिन दिन है। क्योंकि मैंने पहला चुनाव जीता है। यह चुनाव अनिश्चितताओं से भरा रहा, जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करना चाहूंगी, जिन्होंने इस चुनाव में महत्वूपूर्ण भूमिका निभाई और मंडी की बेटी और बहन को इस मुकाम पर पहुंचाया। कंगना ने कहा कि अब हम सब मिलकर एक नई शुरूआत करेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग समस्याएं हैं, उनकी मांगों के अनुरूप काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कई कामों को रुकवाया है। उनके बारे में विधायकों से बता करके रणनीति बनाई जाएगी। कंगना ने कहा कि अब वह कहीं जाने वाली नहीं और मंडी के लोगों से मिलती रहूंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News