Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड में 15 जून तक हीट वेव का रेड अलर्ट

जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज को छोड़ सभी जिलों में तापमान 41 डिग्री से ऊपर है। इन जिलों के लिये 14 जून तक का अलर्ट जारी है।

12 Jun 2024

 झारखंड में 15 जून तक हीट वेव का रेड अलर्ट

रांची। राज्य में हीट वेव के कारण लोग बेहाल हैं। फिलहाल, इससे अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी 15 जून तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज को छोड़ सभी जिलों में तापमान 41 डिग्री से ऊपर है। इन जिलों के लिये 14 जून तक का अलर्ट जारी है।

सबसे अधिक तापमान गढ़वा, सरायकेला और डाल्टेनगंज का 45 डिग्री दर्ज किया गया। रामगढ़, गिरिडीह, पश्चिमी और पूर्वी सिहभूम, बोकारो का तापमान 43 डिग्री तक दर्ज किया गया। लातेहार, चतरा, खूंटी, धनबाद का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, देवघर, रांची का तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। जामताड़ा, साहेबगंज, पाकुड़ का तापमान 39 से 36 डिग्री तक दर्ज किया गया।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार सुबह दस बजे के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि हीट वेव का सबसे अधिक प्रभाव पलामू, चतरा, गढ़वा, सरायकेला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम जिलों में देखा जायेगा। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में पिछले दिनों लो प्रेशर बना था लेकिन ये काफी कमजोर निकला और बारिश लाने में इसकी भूमिका नहीं रही। ऐसे में 15 जून के पहले राज्यवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। केंद्र ने हीट वेव से बचाव के लिये लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची में 13 जून के बाद से मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। साथ ही दोपहर के पहले लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, 15 जून तक राजधानी समेत आसपास के हिस्सों में दोहपर बाद बूंदा-बांदी की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News