वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
लालू प्रसाद ने देश में लगातार हो रहे रेल हादसों पर सवाल खड़ा किया है और सरकार से पूछा है कि देश में लगातार हो रहे रेल हादसों का जिम्मेदार कौन है?
पटना। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। लालू प्रसाद ने देश में लगातार हो रहे रेल हादसों पर सवाल खड़ा किया है और सरकार से पूछा है कि देश में लगातार हो रहे रेल हादसों का जिम्मेदार कौन है?
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें लोको पायलट भी है जबकि कई लोग घायल हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राजद मुखिया लालू प्रसाद अब इसे राजनीति रूप देने में लगे हैं।