Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितम्बर को होगा बांग्लादेश के खिलाफ मैच

बांग्लादेश के खिलाफ आवंटित टेस्ट मैच की तिथि 27 सितम्बर को सुनिश्चित कर दी गई, जिसके बाद से ही यूपीसीए के पदाधिकारियों के सुर ही बदल गए।

21 Jun 2024

ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितम्बर को होगा बांग्लादेश के खिलाफ मैच

कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में लगभग तीन साल के बाद बांग्लादेश टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेला जायेगा। इस सूचना के बाद क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष है। ग्रीनपार्क में टेस्ट मैच की मेजबानी उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के लिए एक लिटमस टेस्ट की तरह भी है। सितम्बर वाले लिटमस टेस्ट में पास होते ही संघ को आने वाले समय में एकदिवसीय,टी-ट्वेंटी मैच मिल सकेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ आवंटित टेस्ट मैच की तिथि 27 सितम्बर को सुनिश्चित कर दी गई, जिसके बाद से ही यूपीसीए के पदाधिकारियों के सुर ही बदल गए। यूपीसीए के पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर अपने पहले दिए बयान पर पलटते हुए कहा कि कि ग्रीन पार्क स्टेडियम के अन्तर—राष्ट्रीय दर्जे को नहीं खोने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि यह 1952 में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच आयोजित करने के बाद से प्रमुख स्थलों में से एक है।

संघ के दूसरे सदस्य ने कहा कि वास्तव में हर किसी ने ग्रीन पार्क में अंतरराष्ट्रीय मैच होने की उम्मीद छोड़ दी थी। आयोजन स्थल की स्थिति ठीक नहीं है। आउटफील्ड की हालत खराब है और सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए इसमें गंभीर सुधार की जरूरत है। यूपीसीए के एक अन्य अधिकारी ने स्वीकार किया कि कानपुर में पर्याप्त पांच सितारा होटल और अन्य सुविधाओं की कमी ग्रीन पार्क में अब बड़े मैच नहीं होने का एक अन्य कारण है। वहीं नगर के एक पूर्व रणजी खिलाड़ी ने बताया कि जिन कमियों के चलते मैच नहीं करवाए जा रहे थे अब संघ उन्हीं कमियों को खूबी बताने में गुरेज नहीं करेंगे।

उल्लेखनीय है कि संघ का ग्रीनपार्क के प्रति रवैया बीते दिसम्बर महीने से ही कुछ ठीक नहीं चल रहा था। पिछले सीजन में यूपी बनाम असम रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान असम की टीम को कानपुर विश्वविद्यालय के एक छात्रावास में ठहराना पड़ा था, क्योंकि संघ के पास उनके लिए कोई होटल उपलब्ध नहीं था।

यूपीसीए के एक पदाधिकारी ने बताया कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ग्रीन पार्क स्टेडियम का इतिहास काफी समृद्ध है लेकिन आधुनिक क्रिकेट में खिलाड़ियों के अलावा कई लोग और चीजें शामिल हैं, इसलिए कानपुर में वह क्षमता दिखायी नहीं देती है। अब जबकि बोर्ड ने मैच आवन्टित कर ही दिया तो स्टेडियम की कमियों को दूर करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा, जिससे आगे भी मैचों के आवन्टन का सिलसिला जारी रहे।

पूर्व अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद सोलंकी ने शुक्रवार को बताया कि ग्रीनपार्क स्टेडियम को बांग्लादेश की टीम के साथ टेस्ट क्रिकेट मैच मिला है जो शहरवासियों के लिए गर्व की बात है। यूपीसीए के अधिकारियों को आगे भी प्रयास करना चाहिए, जिससे ग्रीनपार्क स्टेडियम की ख्याति बनी रह सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News