Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

ममता बनर्जी की बैठक में विपक्ष के कब्जे वाली नगर पालिकाओं के प्रमुखों को नहीं बुलाया गया, उठ रहे सवाल

कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई कर रही है

22 Jun 2024

ममता बनर्जी की बैठक में विपक्ष के कब्जे वाली नगर पालिकाओं के प्रमुखों को नहीं बुलाया गया, उठ रहे सवाल

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, निगमों के मेयर, विभिन्न विकास बोर्डों के अध्यक्ष और सभी जिलाधिकारियों को सोमवार को बैठक के लिए बुलाया है। लेकिन लोक निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि पुरुलिया के झालदा और नदिया के ताहेरपुर नगरपालिका को बैठक से बाहर रखा गया है। नवान्न बैठक में न तो यहां के चेयरमैन को बुलाया गया और न ही वहां के किसी अधिकारी को। प्रशासनिक हलके में इसकी चर्चा शुरू हो गयी है। इन दोनों नगर पालिकाओं पर विपक्षी दलों का कब्जा है इसलिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसे राज्य के प्रशासनिक प्रमुख की बैठक में भी इन्हें दरकिनार करने को लेकर राज्य प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री फिरहाद (बॉबी) हकीम ने राजनीति के आरोपों को खारिज कर दिया।
2022 के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने झालदा नगरपालिका पर कब्जा कर लिया था। वहीं ताहेरपुर में माकपा की जीत हुई है। उसके बाद झालदा के कांग्रेस पार्षद तपन कूंडू की हत्या से राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया था। कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
बैठक में नहीं बुलाये जाने पर झालदा के चेयरमैन सुरेश ने कहा कि बीमारी के कारण मैं कई दिनों तक नगर निगम नहीं जा सका। लेकिन जहां तक मुझे पता है, नवान्न में मेयरों के साथ बैठक का बुलावा मेरे पास नहीं आया है। मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों नहीं बुलाया गया।
माकपा संचालित ताहेरपुर नगर पालिका के अध्यक्ष उत्तमानंद दास ने कहा, ''मुझे पता है कि बैठक नगर पालिकाओं के विकास के लिए बुलाई गई थी। हमें समझ नहीं आ रहा कि हमें क्यों नहीं बुलाया गया। मुझे लगता है कि बैठक राजनीतिक बदले के लिए नहीं बुलाई गई थी। यह तहेरपुर की समस्त जनता का अपमान है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News