Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लोकसभा में आपातकाल के विरोध में लाए गए प्रस्ताव का जेपी नड्डा ने किया स्वागत

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को ट्वीट करके प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा साहब आम्बेडकर द्वारा निर्मित भारत के संविधान पर कांग्रेस द्वारा किए गए इस कुठाराघात की हम निंदा करते हैं।

26 Jun 2024

लोकसभा में आपातकाल के विरोध में लाए गए प्रस्ताव का जेपी नड्डा ने किया स्वागत

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद ओम बिरला ने बुधवार को आपातकाल के विरोध में प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को ट्वीट करके प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा साहब आम्बेडकर द्वारा निर्मित भारत के संविधान पर कांग्रेस द्वारा किए गए इस कुठाराघात की हम निंदा करते हैं।

नड्डा ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने 'तानाशाही बंद करो' जैसा नारा लगाकर लोकसभा अध्यक्ष के वक्तव्य में विघ्न डालने का काम किया, उसे इस प्रस्ताव के समर्थन की तरह स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि 1975 में लगा आपातकाल इस देश में तानाशाही की मिसाल था। ये वो दौर था, जब विपक्ष के नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, पूरे देश को जेलखाना बना दिया गया था और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया था। तब की तानाशाही सरकार ने मीडिया पर पाबंदियां लगा दी थीं और न्यायपालिका की स्वायत्तता पर भी अंकुश लगा दिया था। अगर कांग्रेस आपातकाल के उस दौर को लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय के रूप में मान गई है, तो हम इस पहल का स्वागत करते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News