Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अमर्त्य सेन अमेरिका से पहुंचे कोलकाता, बोले- आम चुनाव परिणाम ने दर्शाया भारत हिंदू राष्ट्र नहीं

कांग्रेस सरकार की तुलना में यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में अधिक है। 90 वर्षीय अर्थशास्त्री सेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह टिप्पणी की।

27 Jun 2024

अमर्त्य सेन अमेरिका से पहुंचे कोलकाता, बोले- आम चुनाव परिणाम ने दर्शाया भारत हिंदू राष्ट्र नहीं

कोलकाता। अमेरिका से कोलकाता पहुंचे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा है कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों से साफ है कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है। उन्होंने इस बात पर नाखुशी जताई कि देश में बिना मुकदमा चलाए लोगों को सलाखों के पीछे रखने का अंग्रेजों के शासनकाल का चलन अब भी जारी है। कांग्रेस सरकार की तुलना में यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में अधिक है। 90 वर्षीय अर्थशास्त्री सेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ''हम हमेशा हर चुनाव के बाद एक बदलाव देखने की उम्मीद करते हैं। पहले जो कुछ हुआ जैसे बिना मुकदमा चलाए लोगों को जेल में डालना और अमीर तथा गरीब के बीच की खाई गहरी करना। वह अब भी जारी है। इसे रोका जाना चाहिए।'' उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से खुले विचार रखने की जरूरत है खासतौर से जब भारत एक धर्मनिरपेक्ष संविधान के साथ एक धर्मनिरपेक्ष देश है। सेन ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि भारत को हिंदू राष्ट्र में बदलने का विचार उचित है।''

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News